
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बड़शोल गांव स्थित कूपन नदी छठ घाट की सफाई करने के लिए गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष हरि साधन मल्लिक के नेतृत्व में की. कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की सुबह जेसीबी मशीन लेकर छठ घाट पहुंचकर घाट की सफाई कराई. मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि घाट पर छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके तहत कार्यकर्ता घाट का जायजा लिया और घाट पर फैले कचरे को साफ कराया गया और उबड़ खाबड़ जगह को जेसीबी से समतल किया गया है. मौके पर मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, राजेश नामता, धीरज सिंह, सुरेश सिंह, हरा महतो समेत अन्य उपस्थित थे.














