
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने प्रखंड कार्यक्रम के सभागार में प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. इस बैठक में मनरेगा योजना के द्वितीय चरण के अभियान में लक्ष्य अनुरूप मानव दिवस सृजन, दीदी बाड़ी योजना समेत अन्य मनरेगा योजनाओं को लेकर समीक्षा की. इसमें जिन पंचायतों में ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा डिमांड कम डाला गया है और जिन पंचायतों में मानव दिवस लक्ष्य के विरूद्ध कम सृजन किया गया, उन पंचायतों के रोजगार सेवक, कनीय अभियांत, पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण किया गया कि किन परिस्थति में पंचायत में डिमांड कम डाला गया है और मानव दिवस सृजन कम क्यों हुआ है. ग्राम रोजगार सेवकों को एक सप्ताह के अंदर अपने पंचायत में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया है. इसके अलावा जल संरक्षण के लिए योजनाओं के बारे में चर्चा किया और ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया है. दीदी बाड़ी योजना की समीक्षा पंचायतवार की गई जिसमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 52 योजना चालू हो है जबकि 113 योजनाओं में ग्राम रोजगार सेवको द्वारा जिओ टैग नहीं करने के कारण चालू नहीं किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्राम रोजगार सेवकों को 24 घंटे के अंदर सभी योजनाओं का जिओ टैग करने का निर्देश दिया है और बीएफटी को ले-आउट करने का निर्देश दिया है. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कनीय अभियंता ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे.







