
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में गुरुवार को पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय द्वारा छठ के लिए पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है. इसी क्रम में रामानुज शर्मा नामक व्यक्ति अपनी स्कूटर मंदिर के बाहर लगाकर पूजन सामग्री लेने मंदिर के अंदर गये थे. वापस आये तो देखा की उनकी स्कूटर गायब थी. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
उन्होंने आसपास के लोगों से पूछा. मंदिर परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें थाने में शिकायत करने की सलाह दी. इधर मंदिर कमेटी ने मंदिर में लगे सीसीटीवी की जांच की तो पाया कि रामानुज शर्मा की स्कूटर को एक चोर लेकर जा रहा है. सीसीटीवी में चोर साफ दिख रहा है. चोर स्कूटर के पास आता है और जेब से चाबी लगाकर स्कूटर के लॉक को खोलकर आराम से ले जाता है. रामानुज ने बताया कि वह अपने दोस्त का स्कूटर लेकर मंदिर में पूजन सामाग्री लेने आये थे. बाहर आया तो देखा कि स्कूटर गायब है.







