जमशेदपुर : कोरोना संकट के बीच भी जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में छठ महापर्व धूमधाम और विधि-विधान के साथ मनाया जा रहा है। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
छठ के अवसर पर विभिन्न नदी घाटों समेत कृत्रिम घाटों पर व्रती और श्रद्धालु उमड़े। हालांकि पिछले वर्षों की अपेक्षा नदी घाटों पर भीड़ कम रही। इस दौरान लोगों सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड नियमों का पालन करते नजर आए। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
इस दौरान पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। नदी घाटों पर व्रतियों को ही नदी में जाने की इजाजत थी। दूसरी ओर विभिन्न हिस्सों में अनेक व्रतियों ने अपने घर की छतों पर ही कृत्रिम व्यवस्था कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बने कृत्रिम तालाबों के पास भी व्रतियों की भीड़ रही। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
नदी घाटों पर तो विभिन्न संगठनों के द्वारा व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये व्यवस्था की गई थी। साउंड सिस्टम के माध्यम से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की जा रही थी। साथ ही कई संगठनों द्वारा मास्क वितरण भी किया गया। कल सुबह व्रती उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत सम्पन्न होगा।











