चाकुलिया : चाकुलिया रेलवे फाटक पर शुक्रवार की शाम 7 बजे चाकुलिया से जमशेदपुर की और जा रही मालगाड़ी की हॉस पाइप खुलने से रेलवे फाटक पर लगभग 10 मिनट तक मालगाडी रुकी रही. रेलवे फाटक पर मालगाड़ी रुकने से रेलवे क्रासिंग के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई और सड़क जाम हो गयी. फाटक बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वही चाकुलिया रेलवे फाटक पर स्वीकृत होने के बावजूद भी अब तक ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नही होने की लोगों में मायूसी देखी गई. रेलवे ट्रेक ही चाकुलिया की लाइफ लाइन है. पुराना बाजार में ही अस्पताल, डॉक्टर और स्कूल हैं. अक्सर रेलवे फाटक जाम होने से चाकुलिया वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.







