
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के शिल्पीमहल स्थित टाउन हॉल परिसर में रविवार को मिल्लत कमेटी के तत्वावधान में जमशेदपुर के पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, पार्षद मलय रूहीदास, मिल्लत कमेटी के अध्यक्ष फजलुर रहमान, विक्रम सिंह, पुरुषोत्तम बाल्मिकी, सत्यजीत दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस एवसर पर नपं अध्यक्ष संध्यारानी सरदार ने कहा कि नेत्र जांच शिविर आयोजित कर मिल्लत कमेटी ने सराहनीय कार्य किया है. आर्थिक तंगी के कारण बहुत ग्रामीण अपनी आंख का इलाज नहीं करा पाते हैं. ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा. अलमनार सोशल सर्विस मेडिकल व्यीन के अध्यक्ष खालिल अंसारी ने कहा कि जांच में जिनकी आंखों का ऑपरेशन करने की बात होगी, उन्हें संस्था द्वारा वाहन से जमशेदपुर लेजाकर ऑपरेशन किया जायेगा. इस अवसर पर संस्था के शेख आविद अली, समिउल्लाह अंसारी, पूर्णिमा नेत्रालय के जांचकर्ता सुमन जाना, सरिता सिंह, रिम्पी कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




