
सरायकेला : झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन गुरुवार को सरायकेला पहुंचे तथा समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें डीसी समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में खास तौर पर नगर पंचायत क्षेत्र में इधर-उधर कचरा डंप किए जाने का मामला उठा. जिस पर मंत्री चंपई सोरेन ने प्रशासन को कचरा डंपिंग हेतु एक नई जगह चयन करने का निर्देश दिया. कचरा डंपिंग हेतु चयन किए गए पुरानी जगह पर विरोध को लेकर यह फैसला लिया गया. साथ ही बिजली विभाग तथा पेयजल विभाग को भी अपने कार्य में बेहतरी लाकर लोगों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने हेमंत सरकार के कार्यकाल को बेहतर बताते हुए कहा कि अधिकतर समय कोरोना काल में बीत गया लेकिन अब स्थिति सामान्य हुई है और विकास की गति तेज है.






