
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला पुलिस द्वारा पिछले दिनों रंगदारी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से संगठित अपराधियों के गिरोह का खुलासा करते हुए अपराधकर्मी मनोज सरकार गिरोह के 10 सदस्यों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. उसी गिरोह के एक सदस्य विक्की नंदी ने पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए गुरुवार को सरायकेला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल विक्की नंदी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि विक्की नंदी का भी अपराधिक इतिहास रहा है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के वक्त वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था. उधर पुलिसिया दबाव को देखते हुए विक्की ने आत्मसमर्पण कर दिया है. आपको बता दें कि जमशेदपुर के कुख्यात अखिलेश सिंह गिरोह के सामानांतर गिरोह बनाने के लिए मनोज सरकार और उनके गिरोह के लोग लगातार काम कर रहे थे, जिसके गिरोह के सारे सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा और अभी सारे लोग जेल की सलाखों के पीछे है. इस गिरोह के कई अन्य सदस्य है, जिनकी गिरफ्तारी की कोशिशें तेज की गयी है. लेकिन एक युवक ने सरेंडर कर दिया और पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.





