
जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ एम तमिल वाणन ने एक साथ 260 पुलिस ऑफिसरों का तबादला कर दिया है. इन सारे पुलिस ऑफिसरों के तबादले की सूची जारी कर दी गयी है. इसके तहत अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) और सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है. दरअसल, कई ऑफिसर ऐसे थे, जो वर्षों से कई शहरी थाना में पदस्थापित थे जबकि कई एएसआइ और एसआइ ऐसे थे, जो गांव और नक्सल प्रभावित इलाके में ही रहते थे. इस कारण सबका रद्दोबदल किया गया है और एक साथ 260 लोगों का तबादला किया गया है. इसके तहत शहरी इलाके के थाना में पदस्थापित कई एसआइ और एएसआइ संवर्ग के ऑफिसरों का तबादला किया गया है जबकि कई लोगों को कई अन्य कार्यों में लगाया गया है. एसएसपी के आदेश पर इस सूची को शुक्रवार को जारी किया गया है और सबको तत्काल प्रभाव से अपने नये गंतव्य स्थान पर जाने को कहा गया है. वैसे जमशेदपुर के एसएसपी के तौर पर डॉ एम तमिल वाणन ने पहली बार इतने बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है. इसमें 10 सब इंस्पेक्टर और 250 सहायक अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल है. इससे पहले एसएसपी ने थाना के चालकों का तबादला किया था. महिला ऑफिसरों को शहरी इलाके में ही रखा गया है. (नीचे देखे कौन ऑफिसर कहां गया)













