
जमशेदपुर : योग को नई शिक्षा नीति में मुख्य विषय के रूप में जोड़ने के लिए योग साधकों द्वारा जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार को एक मांग पत्र सौंपा गया. अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ में यह कदम उठाया गया, जिसके तहत योग को नई शिक्षा नीति में जोड़ने के लिए अपने संगठन का मांग पत्र सौंपा गया. उपायुक्त ने सरकार तक उनकी बात को रखने की बात कही. इस कार्य में मुख्य रूप से अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के झारखंड प्रदेश प्रभारी रवि शंकर नेवार, राज्य शिक्षा प्रकोष्ठ सह प्रभारी विनीता शर्मा, सरायकेला-खरसावां जिले के महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्वेता सिंह, सरायकेला खरसावां जिले के सह प्रभारी शिखा शर्मा, प्रभारी सुबोल चटर्जी एवं मनोज कुमार शर्मा उपस्थित थे.




