
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर एक निवासी 26 वर्षीय गुलाम हसन अंसारी का शव पुलिस ने दाईगूटू के 26 मई को बरामद किया गया था. शव मिलने के बाद मृतक के भाई गुलाम हुसैन अंसारी ने थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करवाया था. इस घटना के सात माह बाद मृतक के बहन ने हत्या की आशंका जताते हुए न्यायालय के माध्यम से मामला दर्ज करवाया है. मृतक की बहन शबाना कैशर ने दर्ज कराए मामले में बताया है कि उसका भाई किसी तरह का नशा नहीं करता था. उसे किसी ने मारकर फेंक दिया है. वहीं इस संबंध में मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना के बाद भाई द्वारा अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया था. अब बहन ने हत्या कि आशंका जताई है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.






