
परसुडीह में दो पक्षो में मारपीट, मामला दर्ज
जमशेदपुर के परसूडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी निवासी लक्ष्मी दास ने पड़ोस में रहने वाले उज्जवल साहनी और टिपू साहनी पर एकमत होकर मारपीट कर जख्मी करना और सामान छीन लेने का मामला दर्ज कराया है. घटना 27 नवंबर के दोपहर की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
परसुडीह में घर में घुसकर मोबाइल की चोरी औऱ कदमा से लौपटॉप कि चोरी
जमशेदपुर के परसूडीह थाना अंतर्गत सरजामदा निवासी विकास कुमार के घर पर किसी ने मोबाइल की चोरी कर ली. इस संबंध में विकास ने परसूडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना 10 दिसंबर की है. वहीं कदमा थाना अंतर्गत न्यू टीसी एरिया निवासी शेख मैसब के घर पर अज्ञात चोरों ने घुसकर लैपटॉप, चार्जर की चोरी कर ली, घटना 10 दिसंबर देर रात की है. शेख मैसब ने कदमा थाना में मामला दर्ज करवाया है.
बिरसानगर में पड़ोसियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष ने दर्ज कराया मामला
बिरसानगर थाना अंतर्गत मोहरदा बस्ती के पास शुक्रवार को मारपीट मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. एक पक्ष की ओर से गीता शर्मा ने अमर पांडे, ममता पांडे और ममता पांडे की दो बेटी के खिलाफ गाली गलौज करते हुए मारपीट करना, अभद्र व्यवहार करना, सोने की चेन छीन लेना और घर का सामान तोड़ने का मामला दर्ज कराया गया है वहीं दुसरे पक्ष की ओर से ममता पांडे ने आर्यन शर्मा, गीता शर्मा, रिचा शर्मा, प्रसांत कुमार, रानी शर्मा और ऋषभ कुमार के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है.
जुगसलाई में वृद्ध के साथ मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
जुगसलाई थाना अंतर्गत गौरी शंकर रोड निवासी पुपिंदर सिंह से मारपीट करने के मामले में जुगसलाई थाना में नारायण मिष्टान भंडार के नटवर गुप्ता, सबर गुप्ता और अमर चंद्र गुप्ता के खिलाफ एकमत होकर मारपीट करने, रुपये ले लेने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया है.





