
जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन जमशेदपुर जिला शाखा का परिणाम आ चुका है. चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र साहू और सचिव पद पर छोटेलाल महतो निर्वाचित घोषित कर दिए गए. वहीं उपाध्यक्ष पद पर सत्यजीत कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर उपेंद्र पासवान ने कब्जा जमाया. राजेंद्र साहू के निकटतम प्रकाश टोप्पो, छोटे लाल महतो के प्रतिद्वंदी अखिलेश कुमार राम और उपाध्यक्ष पद पर सैयद सलमान अख्तर रहे. संयुक्त सचिव, अंकेक्षक और केंद्रीय सदस्य पद के लिए मतगणना जारी है. शाम तक परिणाम सामने आने की संभावना है. एसोसिएशन के सात पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, अंकेक्षक और कोषाध्यक्ष और केंद्रीय सदस्य पद के लिए 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोकी थी. कुल 2400 मतदाताओं में 1235 मतदाताओं ने शुक्रवार को मतदान किया था. रात 11.45 बजे मतगणना शुरू हुई थी.

राजेंद्र साहू 
छोटेलाल महतो 
सैयद सलमान अख्तर
ये थे चुनाव में शामिल–अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र साहू, प्रकाश टोप्पो, विनोद कुमार और सुरेंद्र हेंब्रम.उपाध्यक्ष-सैयद सलमान अख्तर, सत्यजीत कुमार, जितेन गोराई, चंदन कुमार सिंह और निर्दलीय से मिलन जगदीश मिंज. सचिव-अखिलेश कुमार राम, छोटे लाल महतो, रजनीकांत रंजन, अनिल कुमार पासवान और निर्दलीय से राजकिशोर यादव. कोषाध्यक्ष-उपेंद्र पासवान, शिवकुमार तिवारी, सोहराय किस्कू और जलेंद्र कुमार रजक.
अंकेक्षक- पद के लिए अभिषेक उरांव, अर्जुन तुरी, चरण बोबोंगा और बृहस्पति कुमार स्वानसी. केंद्रीय सदस्य-सुमित कुमार महतो, मोहम्मद गुलाम शेरखान, गुलाम हैदर और सत्येंद्र कुमार पासवान. संयुक्त मंत्री-गणेश मुंडा, राणा संजीव सिंह, मंगल चंद्र महतो और संतोष कुमार सिंह.








