
जमशेदपुर:जमशेदपुर के मानगो अंचल कार्यालय से मात्र 100 मीटर की दुरी पर किए गए अतिक्रमण को बुधवार को सीओ कामिनी कौशल अतिक्रमण मुक्त करवाने पहुंची. इस दौरान बुल्डोजर के माध्यम से अतिक्रमण कर बनाए गए झोपड़ीनुमा होटल को तोड़ा गया. सीओ ने सख्त हिदायत दी कि अब उस जमीन पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जाए. जरुरी हो तो उस जमीन का घेराव भी कर दिया जाएगा. मंगलवार को अदिवासी समाज के द्वारा शव के साथ प्रदर्शन किया गया था. समाज के लोगों का कहना था कि सरकार ने उन्हे वहां शव गाड़ने से मना कर दिया है पर फिर भी अंचल कार्यालय के सामने अतिक्रमण किया गया. इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन की आंख खुली और जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया.




