
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी आर्मा कैंप में विजय दिवस के 50 साल पूरे होने के शुभ अवसर पर विजय दौड़ का आयोजन किया गया. इस दौरान जल, थल और वायू सेना के कुल 26 जवानों को सम्मनित किया गया. सुबह छह बजे से आर्मी कैंप स्थित पीटी ग्राउंड में विजय दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें सभी सेनाओं ने भाग लिया. आज से 50 साल पहले 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान से हुए जंग में विजय प्राप्त की गई थी. हर साल एक बड़े हॉल में विजय दिवस का आयोजन किया जाता था. इस साल गोल्डन जुबली के अवसर पर काफी बड़ा आयोजन करना था. पर कोरोना काल को देखते हुए यह कार्यक्रम मैदान में आयोजित किया गया. विजय दौड़ का उद्देश्य राष्ट्र के फौजी के सम्मान करना था. इस दौरान काफी संख्या में जवानों ने दौड़ में हिस्सा लिया.





