
जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर थाना अंतर्गत खैरबानी सामोटोला में बन रहे कचरा निष्पादन प्लांट का विरोध वहां के स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है. ग्रामसभा के नेतृत्व में उनके द्वारा विशाल प्रदर्शन रैली निकाली गई साथ ही जमशेदपुर अक्षेस के समक्ष प्रदर्शन किया गया. बता दें कि जुस्को के सहयोग से जमशेदपुर अक्षेस विभाग द्वारा शहर के कचरों के निष्पादन के लिए उक्त ग्रामीण इलाके में कचरा निष्पादन प्लांट लगाया जा रहा है. ग्रामीण इसी का विरोध कर रहे हैं. ग्राम सभा की अगुवाई में ग्रामीणों की विशाल प्रदर्शन रैली अक्षेस विभाग पहुंची, जहां इनके द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया. ग्राम सभा के सदस्यों के अनुसार शहर का कचरा शहर में और गांव का कचरा गांव में निष्पादन होना चाहिए. गांव में कचरा निष्पादित होने से गांव में प्रदूषण बढ़ेगा जो ग्रामीणों को मंजूर नहीं है. इस कारण वे इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल सांकेतिक रूप से विरोध हो रहा है. अगर फिर भी ये कार्य नहीं रुका तो आगे आंदोलन और उग्र होगा.




