
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत प्रेम नगर निवासी एक बुजुर्ग अपनी फरियाद लेकर शुक्रवार को जिला पुलिस कप्तान के पास पहुंचे. जहां उन्होंने अपने दमाद पर उनके घर को हड़पने और उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. बुजुर्ग का नाम इंद्रमणि मिश्रा है और वे टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हो चुके है. उनकी चार बेटियां हैं और उनमें से सबसे बड़े और तीसरे दामाद द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है. बुजुर्ग बताते हैं कि उनके बड़े दामाद विनीत चतुर्वेदी और तीसरे दमाम राजन उपाध्याय एवं उनकी बेटियों द्वारा काफी पहले से ही उन्हें प्रताड़ित किया जाता था. उनकी प्रताड़ना के कारण बुजुर्ग की पत्नी की मौत विगत मार्च के महीने में ही हो गई थी. उनके रिटायरमेंट का सारा पैसा एवं उनके पत्नी का सारा जेवर उनके दामाद एवम बेटियों ने हड़प लिया है और सभी मिलकर बुजुर्ग के साथ मारपीट भी करते हैं. बुजुर्ग इस प्रताड़ना से तंग आकर अब जिला पुलिस कप्तान के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और न्याय दिलाये जाने की मांग की.




