
जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत डिमना रोड राजस्थान भवन के पास स्थित विष्णु भंडार नामक राशन दुकान से गुरुवार तड़के ताला तोड़कर दो लाख रुपये नकद चोरी करने के मामले में दुकान संचालक विष्णु अग्रवाल ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने का मामला दर्ज कराया है. दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस चोर की तलाश कर रही है.
सोनारी मारपीट मामले में पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज
सोनारी थाना अंर्तगत कागलनगर के पास गुरुवार शाम दो पक्षों में मारपीट मामले में रौशन सामंता ने सोनारी थाना में मामला दर्ज कराया है. रौशन ने विकास मुखी उर्फ चंदू मुखी उर्फ तुषार मुखी पर मारपीट का आरोप लगाया है. बता दे की गुरुवार की शाम को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई थी जिसमें तीन युवक घायल हो गए थे.







