
जमशेदपुर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार ने समाहरणालय सभागार में स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी. उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर समस्त जिलेवासी एवं झारखंड वासियों को बधाई दी. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत, अपर उपायुक्त प्रदीप प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम नीतीश कुमार सिंह, नीलाम पत्र पदाधिकारी बी. माहेश्वरी, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, डीसीएलआर रविन्द्र गागराई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्रीमती सविता टोपनो तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया. उपायुक्त ने स्वामी विवेकानंद के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं से कहा कि ‘एक सपना देखो तथा तब तक शांति से मत बैठो जब तक उसे प्राप्त नहीं कर लो. उन्होंने जिले वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताये मार्गों पर चलते हुए जिले का नाम रौशन करें तथा पूर्वी सिंहभूम जिले को सबसे सम्पन्न एवं विकसित जिला बनाने का सपना देखें, जिससे सभी के सामूहिक प्रयास से हम उसे प्राप्त कर सकते है.





