• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 6, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-parking-issue-जमशेदपुर में नो पार्किंग एरिया में गाड़ियां होगी जब्त, बिना नक्शा पारित कर मकान बनाने वाले टूटेंगे, हर्जाना भी वसूलेगा प्रशासन, मानगो नगर निगम व बिजली विभाग की बेहतर राजस्व वसूली के लिए डीसी ने पीठ थपथपायी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला सभागार में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार की अध्यक्षता में नगर निकाय में चल रहे योजनाओं, नक्शा पारित करने, पार्किंग, नगर निकाय के आय- व्यय तथा साफ-सफाई से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई. उपायुक्त द्वारा नगर निकाय के पदाधिकारियों को पार्किंग को लेकर स्पष्ट आदेश दिया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही गाड़ी पार्क हो ये सुनिश्चित करें. उन्होने कहा कि सड़क का अतिक्रमण किसी भी स्थिति में मान्य नहीं है. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे सब्जी विक्रता व ठेला-खोमचा लगाने वाले लोगों को स्पष्ट निर्देश दें कि उनकी गतिविधि से सड़क का अतिक्रमण नहीं हो वे सुनिश्चित करेंगे. उपायुक्त द्वारा जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि समाहरणालय परिसर के आसपास नो-पार्किंग का बोर्ड लगायें तथा समाहरणालय आने वाले आगंतुकों को जुबली पार्क के पार्किंग में गाड़ी पार्किंग हेतु प्रोत्साहित करें.

वहीं पुराना कोर्ट परिसर के बाहर पार्किंग को लेकर उपायुक्त ने कहा कि कोर्ट के पदाधिकारी व कर्मचारी ही अपनी गाड़ी पार्क करेंगे ये सुनिश्चित करें. उन्होने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जांच अभियान चलाया जाएगा जिसमें कोई बाहरी व्यक्ति पुराना कोर्ट परिसर के बाहर पार्किंग का उपयोग करते पकड़े गया तो जुर्माना वसूला जाएगा. उपायुक्त द्वारा नगर निकाय के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि निर्माण छोटा हो या बड़ा(एक-दो कमरा या बिल्डिंग) नक्शा पारित कराना जरूरी है. उन्होने बिना नक्शा पारित कराये निर्माण कार्य करा रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही नक्शा विचलन कर भी निर्माण कार्य कराने वाले लोगों के विरूद्ध सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि नक्शा विचलन करने वाले लोगों को नोटिस देते हुए निर्माण कार्य रोकें तथा अनुमति के विरूद्ध हुए निर्माण को तोड़ने हेतु कहें अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई किए जाने पर संबंधित व्यक्ति/प्रतिष्ठान से लागत राशि भी वसूल किया जाएगा. जिनके द्वारा नक्शा विचलन किया गया हो उनसे प्रावधानों के अंदर दण्ड भी वसूलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त द्वारा अवैध निर्माण पर रोक लगाने तथा बिना नक्शा पारित हुए नए निर्माण पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी नगर निकाय पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें. इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हेतु संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के भीतर यथोचित कार्रवाई करने, साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ रखने, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुकों की इंट्री(ऑल बोर्ड), नई योजनाओं का टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने तथा पूर्ण हुए योजनाओं को बंद करने, एसएचजी का लिंकेज, डे-एनएलयूएम व शहरी श्रमिक योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करते हुए संपादित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय, सिटी मैनेजर निर्मल कुमार, सोनल सिंह चौहान, राजेन्द्र कुमार तथा अन्य एवं तीनों नगर निकाय के एई व जेई उपस्थित रहे. दूसरी ओर, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत किया गया. उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों का क्रमवार राजस्व संग्रहण हेतु निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध प्रगति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. वहीं वैसे विभाग जो राजस्व संग्रहण के लक्ष्य प्राप्ति में पिछड़ रहे हैं उनके संबंधित पदाधिकारी से बचे हुए तीन महीनों में लक्ष्य प्राप्ति हेतु क्या कार्ययोजना है इसकी जानकारी मांगी गई. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण के कार्य को प्रमुखता से इन तीन महीनों में संपादित करते हुए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिए. उपायुक्त द्वारा वाणिज्य कर विभाग के सभी सर्किल में लक्ष्य के विरूध अपेक्षित राजस्व संग्रहण नहीं होने पर अप्रसन्नता जाहिर किया गया. वहीं मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता- विद्युत(मानगो डिविजन) द्वारा पिछले महीने में राजस्व संग्रहण हेतु बेहतर कार्य करने पर सराहना की गई. मानगो नगर निगम द्वारा सालाना लक्ष्य के विरूद्ध राजस्व संग्रहण अबतक 64.14%, जुगसलाई नगर परिषद 63.13%, जेएनएसी 47.32%, मत्स्य विभाग 44.91%, परिवहन विभाग 57.23%, विद्युत विभाग(मानगो डिविजन) 128.37%, घाटशिला डिविजन 50.24%, जमशेदपुर डिविजन 79.05%, निबंधन विभाग का लगभग 40% है. बैठक में अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, सहायक आयुक्त उत्पाद, वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीसीएलआर, डीएसपी ट्रैफिक, स्थापना उपसमाहर्ता, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, विद्युत विभाग के तीनों डिविजन के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग
खबर

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

October 5, 2026
jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत
खबर

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

October 5, 2026
Next Post

jamshedpur-youth-initiative-भाजपा नेता कमलेश साहू की पहल, दो जरूरतमंदों को मिला व्हीलचेयर

jamshedpur-mp-initiative-बागबेड़ा बड़ोदा घाट सड़क का पुल नये सिरे से बनेगा, कदमा शास्त्रीनगर से भाटिया पार्क तक का सड़क भी बनेगा, सांसद की पहल पर पथ निर्माण विभाग रेस

jamshedpur-mp-initiative-बागबेड़ा बड़ोदा घाट सड़क का पुल नये सिरे से बनेगा, कदमा शास्त्रीनगर से भाटिया पार्क तक का सड़क भी बनेगा, सांसद की पहल पर पथ निर्माण विभाग रेस

jamshedpur-naman-sansthan-नमन ने गरिमामय तरीक़े से मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, संस्थापक काले बोले-सोच ही सर्वोपरी-अपने को कमजोर कभी ना समझे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

jharkhand minister daughter last rituals : झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के श्राद्धकर्म में मारवाड़ी सम्मेलन ने दी श्रद्धांजलि

jamshedpur police raid in bihar : गोलमुरी कैनरा बैंक डकैती को लेकर बिहार और बंगाल में छापामारी, होटलों में ठहरकर रेकी करने के बाद दिया था डकैती को अंजाम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

jharkhand minister daughter last rituals : झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के श्राद्धकर्म में मारवाड़ी सम्मेलन ने दी श्रद्धांजलि

jamshedpur police raid in bihar : गोलमुरी कैनरा बैंक डकैती को लेकर बिहार और बंगाल में छापामारी, होटलों में ठहरकर रेकी करने के बाद दिया था डकैती को अंजाम

jamshedpur bindal mall firing : सोनारी के बिंदल मॉल फायरिंग के मामले में शामिल दोनों शूटर दिल्ली से गिरफ्तार, वाहन चालक तक भी पहुंची पुलिस, साजिशकर्ता पहले से ही है जेल में

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News