
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह सिख संगत की एक महत्वपूर्ण बैठक बारीडीह पेट्रोल पंप के समीप हुई. इसमें मानव कल्याण की सेवा करने के उद्देश्य से श्री गुरु अर्जुनदेवजी जी सेवा दल का गठन किया गया. संगत की राय से दल का प्रधान अमरजीत सिंह भामरा को सर्वसम्मति से बनाया गया और कार्यकारी प्रधान बारीडीह प्रधान पद उम्मीदवार बलविंदर सिंह को बनाया गया है. अमरजीत सिंह भामरा ने अपने संबोधन मे कहा कि दल की ओर से समाज मे जो जरूरतमंद परिवारो को चिन्हित करके जरूरत के अनुसार मानव कल्याण की सेवा का धर्म निभाएगा. एक सप्ताह मे कमिटी का गठन कर दिया जायगा. दल का कार्यालय पेट्रोल पंप के समीप बनाया गया है. बैठक मे सरदार जरनैल सिंह, पूर्व महासचिव जसवंत सिंह, पूर्व मीत प्रधान जोगिंदर सिंह, पूर्व सलाहकार चरणजीत सिंह सोनी, पूर्व प्रधान करतार सिंह, पूर्व मीत प्रधान राजेन्द्र सिंह, कुलवंत सिंह, रविंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, गुरुदयाल सिंह, पूर्व कैशियर सतबीर सिंह दर्शन सिंह, परमजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, अवतार सिंह चीमा, मुख्तार सिंह, बंटी सिंह,, परमजीत सिंह शोखी, विक्रम सिंह, सविंदर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, गुरदेव सिंह, सुरजीत सिंह, आदि काफी संख्या में बारीडीह सिख संगत मौजूद थी.






