
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बीते पांच सालों में थानों का निरीक्षण नहीं होने पर शक्रवार को कोल्हान डीआइजी राजीव रंजन सिंह जमशेदपुर के शहरी इलाकों के थानों का निरीक्षण करने पहुंचे. डीआइजी ने गोलमुरी थाना में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और एएसपी कुमार गौरव के साथ बैठक की. बैठक में कई बिंदुओं पर निर्णय लिया गया. जांच में डीआइजी ने पाया कि कई मामले ऐसे है जिनमें अनुसंधानकर्ता द्वारा अनुसंधान पुरा कर लिया गया है पर अभी तक मामले में चार्जशीट नहीं जमा किया गया है. उन्होने बताया कि ऐसे 50 से ज्यादा मामले पाए गए है जिनमें अनुसंधानकर्ता ने अनुसंधान तो पुरा कर लिया है पर अब तक चार्जशीट नहीं जमा की है. अब उन पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होने कहा कि पांच सालों में एक बार भी थानों का निरीक्षण नहीं किया गया था. अब सिटी एसपी के अंतर्गत आने वाले थानों का निरीक्षण किया जाएगा ताकि थानों में क्या कमी है और उन्हे कैसे दूर किया जा सकता है, इस बात पर विचार किया जाएगा. इसके अलावा भी बाकि मामलों की गहनता से जांच की गई. डीआइजी ने पुलिसकर्मियों को कई सारे टिप्स भी दिए. फिलहाल वह शहर के हर थानों का निरीक्षण करेंगे.






