
चाईबासा: जिला कांग्रेस कार्यालय भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती सादे समारोह में मनायी गई. नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके बाद विचार गोष्टी आयोजित की गयी. जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय सेना द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में जो अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी और ब्रिटिश शासक से प्रतिशोध लेने की भारत के इतिहास में एक गौरवशाली अनुठा अध्याय है. नेताजी के द्वारा गढ़ा जय हिन्द नियमित अभिवादन बन गया है. नेताजी का आईएनए सेना साम्प्रदायिक एकता एवं राष्ट्रभक्ति की बेमिशाल उदाहरण है. जिसे हम सभी कांग्रेस गण को आत्मसात करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबर राय चौधरी, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन असरफुल होदा, सांसद प्रतिनिधि शंकर बिरूली, राकेश सिंह, विकास वर्मा, त्रिशानू राय, जितेंद्र नाथ ओझा, नगर उपाध्यक्ष राहुल दास, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष हेमब्रम, तोहिद आलम, पूनम सवैया, मोहम्मद असलम, सुशील दास एवं लियोनार्ड बोदरा राकेश सिंह आदि मौजूद थे.
स्वदेशी जागरण मंच ने मनायी सुभाष जयंती

इधर स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा द्वारा टुंगरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर 125वीं जयंती मनाई. राष्ट्रपुरुष महान स्वतंत्रता सेनानी के जन्म दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है नेताजी भारत ही नहीं बल्कि एशिया महाद्वीप के हीरो के रूप में जाने जाते है और उनके द्वारा गठित आजाद हिंद सेना का विस्तार पूरे एशिया महाद्वीप में हो रहा था. आजाद हिंद फौज की सेना में अदम्य साहस रहता था और अंग्रेजों से टकराने में कभी पीछे नहीं हटे, आज की जो आजादी है उसमें आजाद हिंद सेना का योगदान अहम है. इस अवसर पर जिला संयोजक रामअवतार राम रवि, कामेश्वर विश्वकर्मा, पिंटू प्रसाद, नगर संयोजक दिलीप साव, श्यामल दास, प्रणय प्रजापति, चंदन झा, जय किशन बिरुली, लेबिया देवगम, विकास शर्मा, चंद्र मोहन तियू, नीरज पांडे, प्रताप कटियार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.



