
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के बनकाटी गांव में बीडी सुपरस्टार क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रिया फुटबॉल टीम पश्चिम बंगाल और गोइदो फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर बंगाल के प्रिया फुटबॉल टीम ने कब्जा जमाया. प्रतियोगिता का उदघाटन बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती और जिप सदस्य शिवचरण हांसदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को कीक मारकर किया.
मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र की लोकप्रिय खेल है. खेल से हमें संगठित रहने की सीख मिलती है. कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे. अवसर पर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. मौके पर साकिला मुर्मु, धनंजय करूणामय, लालू हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.




