
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लांग टॉग बस्ती में बीते 9 फरवरी को लगे सरकारी बोर्ड और शिलापट्ट तोड़ने के मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव शनिवार को एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन से मिलने पहुंचे. उन्होने एसएसपी से भाजमो के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होने एसएसपी को एक लिखित आवेदन देकर भाजमो के कार्यकर्ताओं को उपद्रवी बताया है. उन्होने बताया कि 9 फरवरी को भाजमो के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए सरकारी शिलापट्ट को काले रंग से रंग दिया. बीते वर्ष भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा कराए गए कार्यों के शिलापट्ट को तोड़ दिया गया था. उस वक्त शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे शरारती तत्वों का मनोबल बढ़ता गया और उन्होंने बर्मामाइंस में सरकारी शिलापट्ट में कालिख पोत दी. उन्होने इसका वीडियो भी जारी किया है. बता दें कि बीते दिनों जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के शिलापट्ट को तोड़ दिया गया था. जिसके बाद कुछ लोगो द्वारा रघुवर दास के बोर्ड पर भी कालिख पोत दी गई थी. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे. दूसरे दिन बस्ती में पथराव की घटना भी हुई थी.





