
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के हर चौक- चौराहे पर कचड़ों का अंबार लगा हुआ है. कचरों के अंबार में मवेशी को चरते आसानी से देखे जा सकते हैं. चौक- चौराहे पर कचरा जमाव होने से राहगिरों को काफी परेशानी हो रही है. नगर पंचायत में सफाई का काम पाइनियर कंपनी द्वारा किया जाता है. कंपनी में कार्यरत मजदूरों के बीच कंपनी द्वारा विगत दो माह से सफाई कर्मी मजदूरों के बीच मजदूरी का भुगतान नही किया गया है, जिस कारण मजदूर मानदेय की भुगतान की मांग को लेकर कचरा का उठाव करना बंद कर दिया है और हड़ताल पर चले गये हैं.
मजदूर और सफाई कर्मी के हड़ताल करने के कारण नगर पंचायत के चौक -चौराहे पर कचरों का अंबार लगा हुआ है. सड़क किनारे कचड़ा जमाव होने से पैदल चलने वाले राहगिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क किनारे जमे प्लास्टिक और कुड़ा -कचरा हवा में उड़कर लोगों के बदन पर गिर रहे हैं.
कचरा जमाव होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है. इस संबंध में नगर पंचायत के सीटी मैनेजर मोनिस सलाम ने बताया कि विभाग द्वारा पाइनियर कंपनी को भुगतान नही किया गया है जिस कारण कंपनी ने सफाई कर्मी और मजदूर के बीच मानदेय का भुगतान नही किया है, जिस कारण मजदूरों ने मानदेय की भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल किया है. उन्होंने कहा कि कंपनी को भुगतान करने के लिए विभाग ने पहल किया है जल्द ही भुगतान किया जाएगा.





