
जमशेदपुर : जमशेदपुर की धार्मिक संस्था राम मंदिर महिला कीर्तन मंडली द्वारा साकची स्थित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया गया. इस दौरान बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ कुणाल षाड़ंगी भी मौजूद रहे. जानकारी देते हुए महिला कीर्तन मंडली की लक्ष्मी सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा राम मंदिरों में जागरण और कीर्तन से जुटाए गए पैसों से हर साल संस्था के संस्थापक द्वारा जागरण का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस साल कोरोना के कारण संस्था ने बुजुर्गों के साथ समय बिताने का निर्णय लिया है. इसी के तहत यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के कारण आम लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है और लोगों को एक दूसरे के काफी करीब लाया है. उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ आत्मीय संबंध होने की बात कही.




