
जमशेदपुर : केंद्र और झारखंड सरकार के कल्याण मंत्रालय की ओर से राज्य भर के सभी तकनीकी शिक्षण संस्थानों द्वारा ई-पोर्टल के माध्यम से की गयी छात्रवृत्ति योजनाओं की मांग की जांच तेज कर दी गई है. बुधवार को सरायकेला एसडीओ के नेतृत्व में गम्हरिया स्थित जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ई-पोर्टल के जरिए छात्रवृत्ति की मांग से सम्बंधित प्रपत्र एवं संस्थान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई. इस संबंध में सरायकेला एसडीओ ने बताया कि संस्थान से संबंधित योजनाओं के कागजात की मांग की गई है, जिसकी जांच की जा रही है. वैसे कुल मिलाकर उन्होंने संतुष्टि जताई.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




