
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एग्रिको सिग्नल के पास रविवार को एक कार की चपेट ने आने से दो युवक घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों का इलाज कराया गया है. घायलों मे भुईयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी सन्नी कुमार और आशीष यादव शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक मे सवार होकर सिदगोड़ा बाज़ार की ओर जा रहे थे. रास्ते में बाइक सवार युवकों ने एक ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया. इसी दौरान दोनों कार की चपेट में आ गया. फिलहाल दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




