जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 19 वर्षीय सुंदरहातु निवासी विकास मार्डी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं उसके निशानदेही पर हथियार बरामद किया गया है थाना प्रभारी पवन कुमार ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को आरोपी को विकास सहित अन्य आरोपियों ने कृष्ण उगर सैंडी नामक व्यक्ति को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है. जिसपर प्राथमिकी दर्ज की गई और कार्रवाई शुरू की गई. (नीचे भी पढ़ें)
कार्रवाई के दौरान विकास मार्डी को गिरफ्तार किया गया. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. उन्होंने घटना के कारणों, इसमें शामिल अन्य लोगों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है. उनका कहना है कि अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.




