
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर निवासी अनूप मुखी (26) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गए. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अनूप मानगो में स्वीपर का काम करता था. घटना की जानकारी देते हुए अनूप के मामा ने बताया कि वह रविवार को काम से घर आया और अपने कमरे में चला गया. परिजनों ने जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. पड़ोसियों की मदद से किसी तरह छत के सहारे कमरे ने गए तो देखा की अनूप फंदे से झूला हुआ है. उस फंदे से उतारा गया, उसकी सांसे चल रही थी. हालांकि अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया




