
जमशेदपुर : पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस हमलावर होने लगी है. शुक्रवार को जमशेदपुर में कांग्रेसियों ने माशाल जुलूस निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. जहां इन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतों में कटौती करने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष विजय खां ने बताया, कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही है. जनता त्राहिमाम कर रही है, और केंद्र सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई है. उन्होंने कल से अगले 3 दिनों तक पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ आंदोलन किए जाने की बात कही. साथ ही आंदोलन तब तक जारी रखने का ऐलान किया, जब तक पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी नहीं हो जाती.




