
जमशेदपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे प्रोफेसर डॉ गौरव बल्लभ एकबार फिर से जमशेदपुर में सक्रिय नजर आ रहे हैं. वैसे चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद श्री वल्लभ अचानक से गायब हो गए थे, लेकिन एकबार पुनः वे जमशेदपुर में सक्रिय नजर आ रहे हैं. एक कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर गौरव वल्लभ कांग्रेसियों में उर्जा भरते देखे गए. जहां उन्होंने बताया, कि इतने दिनों तक वे निर्वाचित जनप्रतिनिधि के कार्यों का लेखा- जोखा जुटा रहे थे. उन्होंने बताया कि जीते हुए जनप्रतिनिधि को थोड़ा वक्त मिलना चाहिए जनता की सेवा करने के लिए, लेकिन जनप्रतिनिधि ने जिन वायदों के साथ चुनाव में भारी जीत दर्ज की थी उन वायदों पर खरे उतरने में असफल रहे हैं. हालात बद से बदतर हो चुकी है. मतलब प्रोफेसर बल्लभ एक बार फिर से जमशेदपुर के सक्रिय राजनीति में कूदने जा रहे हैं.





