
चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में विगत कई माह से हाथियों का आतंक है. हाथी का दल गांव में प्रवेश कर जानमाल की क्षति पहुंचा रहे हैं. ग्रामीणों ने कई बार क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और वन विभाग के पदाधिकारियों से हाथी भगाने के लिए टॉर्च, मशाल समेत अन्य सामग्रियों की मांग की है. ग्रामीणों की मांग पर रविवार को वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र के 40 वन सुरक्षा समितियों के बीच टॉर्च का वितरण किया जाएगा. यह जानकारी वन कर्मी तापस राय ने दी है. उन्होंने कहा कि रविवार को विधायक, डीएफओ और जिप सदस्यों द्वारा वन सुरक्षा समितियों के बीच टॉर्च का वितरण किया जाएगा.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





