
जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित मोचीसाई गांव में खेल-खेल में एक बच्चे ने दूसरे बच्ची की आंख में तार घुसा दिया. इस घटना में 6 वर्षीय जीतू भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रविवार सुबह 8 बजे की है. इधर घटना के बाद जीतू मौके पर तड़पता रहा. घटना की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और जीतू को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया था. एमजीएम में सुविधा नहीं होने पर उसे रांची के टीएमएच भेजने की तैयारी की जा रही है, जीतू की दाई आंख में तार घुस गया है. घटना के संबंध में जीतू के पिता दिनेश भुईयां ने बताया कि उसकी एक बेटी और बेटा है. बेटा जीतू दूसरी कक्षा का छात्र है. रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ रोरो नदी में मछली पकड़ने गया था. वहां खेल-खेल में ही एक बच्चे ने तार से उस पर वार कर दिया. जीतू को तड़पता देख सभी मौके से फरार हो गए.




