
जमशेदपुर:जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने 22 किलो गांजा के सात चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले है. पकड़ाए गए लोगों में रविन्द्र यादव, मोतीचंद्र कुशवाहा, लोरिक यादव और शुभ गोस्वामी शामिल है. सभी को पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है. सोमवार को इसकी जानकारी सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट ने एक प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिसा से कुछ लोग गांजा लेकर बिहार की ओर जा रहे है.
इसके बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल के द्वारा टीम का गठन कर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान चार लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. जांच करने पर उनके पास से पुलिस ने 22 किलो गांजा बरामद किया जिसकी कुल कीमत 2.20 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है की इनके द्वारा गांजा कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था. फिलहाल पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है.




