• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 26, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural chakulia kali puja preparations : चाकुलिया के केंदाडांगरी में इस वर्ष तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर बन रहा पूजा पंडाल, विद्युत सज्जा व सांस्कृतिक कार्यक्रम बनेंगे लोगों के आकर्षण का केंद्र

October 26, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाकुलिया : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे स्थित चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के सुदूरवर्ती क्षेत्र केंदाडांगरी गांव में नेताजी यूथ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में मां काली की भव्य रूप से पूजा की तैयारियां की जा रही हैं. इसकी जानकारी देते हुए क्लब के मुख्य संरक्षक सह वरिष्ठ झामुमो नेता सरोज महापात्र ने बताया कि गांव में वर्ष 2004 में गांव के युवाओं और ग्रामीणों द्वारा तिरपाल के नीचे मां काली की पूजा प्रारंभ की गई थी और 2005 से उनके नेतृत्व में भव्य पंडाल का निर्माण कर मां की पूजा शुरू की गई जो परंपरा आज भी जारी है. उन्होंने कहा कि उनका और कमेटी से जुड़े लोगों का कहना है कि शहरों में भव्य पूजा का आयोजन होता है और पूजा देखने के लिए गांव से लोग शहर की और जाते हैं, परंतु केंदाडांगरी गांव में कमेटी की ओर से की जा रही पूजा को देखने के लिए शहर से लोग गांव आते हैं और पूजा कर मां के दर्शन करते हैं तथा मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

श्री महापात्र ने कहा कि गांव में भव्य पूजा का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को खुशी देने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष गांव में तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर 80 फीट ऊंचे और 75 फीट चौड़े भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं, बंगाल के कारीगरों द्वारा पंडाल में मां काली की नटराज की तरह नृत्यरत आदमकद प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भव्य पंडाल, मां की प्रतिमा, विद्युत सज्जा, मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्रबिंदु होंगे. (नीचे भी पढ़ें)

मंत्री दिपक बिरुआ 7 को करेंगे पंडाल का उद्घाटन

सरोज महापात्र ने बताया कि 7 नवंबर को राज्य के मंत्री दीपक बिरुआ भव्य पंडाल एवं मां काली की पूजा कर पूजा समारोह का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह में विधायक समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, सोमेश सोरेन, संजीव सरदार, जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन समेत अन्य लोग भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि कमेटी पूजा को लेकर तैयारियों में जोर शोर से लगी हुई हैं. 9 से 14 नवंबर तक मां की पूजा होगी और हर शाम विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. 15 नवंबर को मां की प्रतिमा का विसर्जन होगा. मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय, राहुल महतो, कमेटी के राजीव महापात्र, सुखेन दास, मोहन मैती, सुजीत मैती, राजेश महापात्र, पुलक महापात्र, असित महापात्र, पिंटू महापात्र, खगेन मैती, बापी मैती, रंजीत मुंडा, गोविंद करमा समेत अन्य उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rural manpur phc demand : पोटका के मानपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग, ग्वालकाटा के पूर्व मुखिया ने सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल को सौंपा मांग पत्र
खबर

Former TN education minister arrested- तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
खबर

Former TN education minister arrested- तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

October 26, 2026
Jamshedpur ssp review meeting : जमशेदपुर एसएसपी ने लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए की समीक्षा बैठक, पूरे जिले के लंबित मामलों के अनुसंधान कर्ताओं को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tatanagar jaipur new train : टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक जाने वाली नयी ट्रेन की हुई शुरुआत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सांसद, विधायक की मौजूदगी में ट्रेन को टाटानगर से किया रवाना, चांडिल, मुरी, रांची, समेत 29 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव, देखिये – video

Jamshedpur illegal mining : जमशेदपुर में खनन टास्क फोर्स की बैठक, खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर नियमित जांच अभियान चलाने का दिया गया निर्देश

Jamshedpur NCORD meeting : जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की रणनीति पर जोर, हॉटस्पॉट पर निगरानी और कार्रवाई तेज करने का निर्देश, अवैध बिक्री एवं तस्करी की सूचना टोल फ्री 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0657-2431028 पर दें

jamshedpur sikh samaj- बच्चों ने बर्नपुर में किया जमशेदपुर का नाम रोशन, हरवंशपाल और जगजोत ने लहराया परचम,गुरमत सिख्या कैंप में बच्चों को मिले पुरस्कार, गुरुमुखी, नितनेम व कीर्तन और धार्मिक शिक्षा का लगा लंगर

FJCCI-नेमरा को विश्वस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्र बनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : विजय आनंद मूनका, स्वर्गीय शिबू सोरेन ‘गुरुजी’एवं स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में विश्वस्तरीय अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

jamshedpur vivekanand international school-जैद ने जीता स्वर्ण, अलीश्बा-उजमा ने हासिल किया रजत पदक,स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

jamshedpur rural- चाकुलिया की सेविका सहायिकाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन, 31अक्टूबर तक मांगें पूर्ण नहीं होने पर करेगी आंदोलन

Jamshedpur rape case : टेल्को में शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

up triple murder- लखनऊ में दिनदहाड़े एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

Jamshedpur crime : मानगो मोबाइल दुकान में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट व तोड़फोड़, 60 हजार रुपये लेकर भागे, एक पकड़ाया, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tatanagar jaipur new train : टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक जाने वाली नयी ट्रेन की हुई शुरुआत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सांसद, विधायक की मौजूदगी में ट्रेन को टाटानगर से किया रवाना, चांडिल, मुरी, रांची, समेत 29 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव, देखिये – video

Jamshedpur illegal mining : जमशेदपुर में खनन टास्क फोर्स की बैठक, खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर नियमित जांच अभियान चलाने का दिया गया निर्देश

Jamshedpur NCORD meeting : जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की रणनीति पर जोर, हॉटस्पॉट पर निगरानी और कार्रवाई तेज करने का निर्देश, अवैध बिक्री एवं तस्करी की सूचना टोल फ्री 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0657-2431028 पर दें

jamshedpur sikh samaj- बच्चों ने बर्नपुर में किया जमशेदपुर का नाम रोशन, हरवंशपाल और जगजोत ने लहराया परचम,गुरमत सिख्या कैंप में बच्चों को मिले पुरस्कार, गुरुमुखी, नितनेम व कीर्तन और धार्मिक शिक्षा का लगा लंगर

FJCCI-नेमरा को विश्वस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्र बनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : विजय आनंद मूनका, स्वर्गीय शिबू सोरेन ‘गुरुजी’एवं स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में विश्वस्तरीय अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

jamshedpur vivekanand international school-जैद ने जीता स्वर्ण, अलीश्बा-उजमा ने हासिल किया रजत पदक,स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News