
जमशेदपुर : भारतीय उद्योग जगत के जनक व टाटा समूह के संस्थापक महान जे.एन. टाटा की 182वीं जयंती पर टाटा स्टील समूह की कम्पनी जेमीपोल लि. के संयोजन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान की कड़ी में 602वां नेत्र शिविर आज नेत्र रोगियों की विदाई के साथ सम्पन्न हो गया, इससे पूर्व जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा नेत्र रोगियों के आंखो की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की गयी, जिसके पश्चात उन्हें आवश्यक चश्मा व दवा प्रदान कर विदा किया गया। इस अवसर पर राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी राकेश मिश्र, अशोक घोषाल, अशोक कुमार सिंह, राधेश्याम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। रेड क्रॉस सोसाईटी का 603वां नेत्र शिविर समाजसेवी रोटेरियन शशि एवं शिवशंकर गाडिया के संयोजन में उनके माता-पिता स्व. शान्ति देवी-पालीराम जी गाड़िया की पुण्यस्मृति में 6 से 8 मार्च 2021 तक आयोजित किया जायेगा।







