
आदित्यपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ने स्वर्गीय तिलेश्वर साहू के सातवें पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही इनके हत्या की सम्पूर्ण उच्च स्तरीय जांच की मांग की. इस दौरान महासभा के लोगों ने स्वर्गीय तिलेश्वर साहू के चित्र पर पुष्पअर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके आदर्शों को याद किया. इन्होंने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत तिलेश्वर साहू की हत्या को अंजाम दिया गया था, जिसकी सम्पूर्ण जांच होनी चाहिए.
















