
जमशेदपुरः साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने हैरिटेज आधुनिक भारत के इतिहास के बारे में जाना. इस कार्यक्रम को कॉलेज के इतिहास विभाग द्वारा आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध प्रधानाध्यापक प्रो मोहम्मद सज्जाद को आमंत्रित किया गया था.

उन्होंने अपनी व्याख्या में आधुनिक भारत का अध्ययन उपनिवेश काल से वर्तमान समय तक किया है. भारतीय इतिहास के विभिन्न का विश्लेषण कर बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था व सामाज में फैले साम्प्रदायिक भेदभाव पर चर्चा किया गया है. अंग्रेजो द्वारा समाज को विभिन्न प्रकार से बाँटेने व संविधान निर्माण के दौरान होने वाली बहस पर चर्चा किया गया. इसी बीच छात्र- छात्राओं द्वारा उठाए गए विभिन्न सवालो का जवाब दिया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज, डॉ कौसर तसनीम, डॉ इंद्रसेन सिंह, डॉ एमएस याहिया इब्राहिम, डॉ वसुंधरा रॉय व समस्त शिक्षक के साथ छात्र- छात्राएं उपस्थित थे.











