
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड का दौरा कर अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल पंचायत के माटिहाना का भ्रमण कर जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खुदीराम मांडी के जमीन पर डोभा निर्माण, सालखु मुर्मू के जमीन पर नाडेप निर्माण, सालखु मुर्मू के जमीन पर बागवानी निर्माण और बड़शोल गांव में बन रहे प्रधानमंत्री आवास का स्थलीय निरीक्षण किया. जांच के उपरांत श्री रजक ने सभी योजनाओं के निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया है.













