
जमशेदपुरः जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयाडीह स्थित एक मकान के दूसरे तल्ले पर पेंटिंग का काम कर रहे एक मजदूर हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. गंभीर अवस्था में उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. पेंटर का नाम सोनू नामता बताया जा रहा है. फिलहाल मामले की जानकारी सीतारामडेरा थाना पुलिस को दे दी गई है.












