
चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के जाथा मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मवेशी से भरा छह वाहन को जब्त किया है. पुलिस ने तीन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वही छह वाहन के अज्ञात मालिक और तीन वाहनों के अज्ञात चालक के खिलाफ थाना में कांड संख्या 7/21 के तहत धारा 428,429 और 34 भादवी के तहत पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11 एवं झारखंड गोवंशी पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम की धारा 12(1)(2)(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
थाना प्रभारी काजल कुमार दुबे ने बताया कि तीन चालक रसीद आलम गांव नोखा, मुन्ना यादव गांव भोजपुर, जितेन्द्र यादव बक्सर के रहने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पांच ट्रक और एक पिकअप से 92 गाय और 48 बछड़ा को देखभाल करने के लिए चाकुलिया के ध्यान फाउंडेशन संस्था को सौंपा गया है. वाहन में कुल सात बछड़े मृत थे.











