
सरायकेला : कोरोना के दूसरे वेब को लेकर केंद्र और राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है. इधर स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से सावधानी बरत रही है. बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक के बाद झारखंड सरकार के प्रधान सचिव ने सभी जिलों के प्रशासनिक पदाधिकारियों को कोरोना के खिलाफ में सख्ती बरतने का निर्देश जारी कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
इधर शुक्रवार को सरायकेला- खरसावां जिले के एसपी एम अर्शी ने जिले के लोगों से कोरोना के दूसरे को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने लोगों से 2 गज की दूरी, मास्क और सैनिटाइजर के प्रयोग पर विशेष ध्यान देने की अपील की है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया, कि प्रशासनिक सख्ती से ज्यादा जरूरी जागरूकता है. वही होली को लेकर विशेष चौकसी बरतने की अपील उन्होंने जिले वासियों से की है. उन्होंने बताया कि होली में हुड़दंग को अहमियत ना देते हुए परिवार के साथ होली मनाएं, ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके.




