
जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटागोविंदपुर में सड़क के होने वाले चौड़ीकरण के लिए पानी के पाइलपाइन को शिफ्ट करने के लिए गये पेयजल स्वच्छता विभाग और पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को शुक्रवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर लोग आये थे काम करने और मापी करने. लोगों ने यहां हंगामा खड़ा कर दिया और मांग करने लगे कि यह जमीन हाउसिंग की है, जहां घर पहले से बना हुआ है जबकि जमीन भी कम है, जबकि दूसरी तरफ जमीन का अतिक्रमणण हुआ है, वहां से पाइपलाइन को ले जाना चाहिए. स्थानीय लोगों का कहना था कि हाउसिंग की जमीन की ओर से पाइपलाइन ले जाया जा रहा था जबकि अतिक्रमित जमीन पर से पाइपलाइन को नहीं ले जाया जा रहा है, जो गलत है. नैसर्गिक न्याय नहीं किया जा रहा है. हंगामा के बाद अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद तय हुग़ा कि पहले अतिक्रमण हटाया जायेगा, उसके बाद ही पाइपलाइन का काम शुरू होगा. इस आश्वासन के बाद सरकारी अधिकारी और कर्मचारी वहां से निकल गये. आपको बता दें कि गोविंदपुर गोलचक्कर से पिपला मोड़ तक एनएच 33 तक रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है. पाइपलाइन को इसको देखते हुए हटाया जा रहा है. इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी विरोध देखा जा रहा है.







