
जमशेदपुर: बलिदान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर एवं सांची स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज छात्र संघ ने सभागार संगोष्ठी आयोजित की गई.इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर पीके झा व कॉलेज के प्रचार्य डॉ वी के सिंह उपस्थित थे. वहीं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार, राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के विभाग प्रचारक आशुतोष उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता ,स्वामी विवेकानंद जी व शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत शॉल एवं पौधा देकर किया गया.अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि, ” देश के शहीदों के सम्मान में अभाविप का यह कार्यक्रम बहुत सराहनीय हैं.भगतसिंह सुखदेव एवं राजगुरू ने बलिदान देकर देश को आजाद कराया था उनके शहादत को सलाम करता हूँ”. इस कार्यक्रम में कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा एवं जमशेदपुर महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी , प्रांत के कला मंच अखिलेश सिंह, जमशेदपुर महानगर संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, सिद्धार्थ सिंह, महेश, नमिता पाठक ,खुशबू कुमारी , सीनियर सिक्योरिटी कोल्हान, रितु राज , सौरभ पाठक, राध ,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.





