
चाईबासा: गुआ में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत रेलकर्मी बाइगो जेराई बाजार से घर आने के क्रम में एक सड़क हादसे के शिकार हो गए. हासदे में उन्हें गम्भीर चोटें आई है. घटना बुधवार की रात करीब सात बजे की है. आनन- फानन में उसे जमशेदपुर रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. साउथ ईस्टर्न रेलवे डीपीएस मेंस कांग्रेस सचिव सुभाष मजमुदार घटना का जानकारी ली और रेलवे के डॉक्टर राजू तिर्की से बातचीत की. इसके बाद चिकित्सक ने घायल रेल कर्मी को ब्रह्मानंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



