
जमशेदपुर:सरायकेला खरसांवा जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत वाल्मीकि नगर में संपत्ति को लेकर एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को सब्जी काटने वाले फंसुल से हमला कर घायल कर दिया. इस घटना में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. घायल अवस्था में महिला को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. महिला के सिर पर चोट लगी है. इधर पुलिस ने आरोपी बेटे ओम प्रकाश महतो को हिरासत में ले लिया है. मिली जानकारी के अनुसार जमीन बंटवारे को लेकर बेटा और बहू घर में अक्सर झगड़ा करते थे. इसी बात को लेकर जब महिला ने इसका विरोध किया तो बेटे ने उसकी जान लेने की कोशिश की. इधर महिला ने बताया कि बेटा अक्सर मारपीट करता रहता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




