
जमशेदपुर:जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत शंकरपुर स्थित सरजामदा निवासी एक बच्चे ने खेल खेल में ही एक रुपये का सिक्का मुंह में डाल दिया. घटना के बाद सिक्का उसके गले में फंस गया है. इधर घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए. अस्पताल में सुविधा नहीं रहने के कारण डॉक्टर गले में फंसा सिक्का नहीं निकाल पा रहे है. डॉक्टर बच्चे को टीएमएच या रिम्स ले जाने की सलाह दे रहे है. इस घटना से बच्चा कुछ खा नहीं पा रहा है. उसे काफी तक्लीफ हो रही है. परिजन गरीब है जिस कारण वे बच्चे का इलाज नहीं करा पा रहे है. परिजन अस्पताल में इस आस पर बैठे है कि कोई डॉक्टर उनकी मदद कर दे और उसके बच्चे के गले से सिक्का निकाल दे




