
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती गुड़ाबांदा प्रखंड के बालिजुड़ी, बहड़ागोड़ा के तालिया और गुहियापाल पंचायत के बांकदह गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए. विधायक श्री महंती ने हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर राधा- कृष्ण की पूजा कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. श्री महंती ने पूजा करने के पश्चात ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर संकीर्तन सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष असित मिश्रा, समीर दास, धनंजय करूणामय, प्रणव बनर्जी, अरूण बारिक, स्वपन कुमार, मिहिर बेरा, सोमाय हांसदा, विशाल सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.











